छत्तीसगढ़

बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

jantaserishta.com
25 Jan 2022 6:51 PM IST
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
x

जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समुंद चैक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू सहित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story