छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माँ कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
Shantanu Roy
24 April 2022 11:31 AM GMT

x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुण्डरदेही में मां कर्मा महोत्सव में सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 13 नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुण्डरदेही में कर्मा मन्दिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिला के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित तहसील स्तरीय माँ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियो द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया।

Shantanu Roy
Next Story