छत्तीसगढ़

विधायक डॉ केके ध्रुव के बेटे स्वर्गीय प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Nil dhankar
2 Sept 2021 4:52 PM IST
विधायक डॉ केके ध्रुव के बेटे स्वर्गीय प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखण्ड के बरैहा में मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव के आवास पहुंचकर उनके बेटे स्वर्गीय श्री प्रवीण धु्रव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवीण धु्रुव का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने प्रवीण धु्रव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम बघेल ने मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव और उनके शोकाकुल परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। दशगात्र कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव तामणि महाराज, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, चंद्रदेव प्रसाद राय और इंदरशाह मंडावी सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Next Story