छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम बेलौदी में गोवर्धन पूजा में शामिल हुए

jantaserishta.com
5 Nov 2021 9:53 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम बेलौदी में गोवर्धन पूजा में शामिल हुए
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम सोरम और अपने गृह ग्राम बेलौदी के दौरे पर पहुंचे। गृह ग्राम बैलोदी जाने से पहले ग्राम पंचायत सोरम में मुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर के दर्शन किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम बेलौदी के कला मंच में ग्रामवासियों से रूबरू हुए। उनकी उपस्थिति में ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ गोधूली बेला में गोवर्धन भगवान की पूजा की, गायों को मंदिर के चारों ओर परिक्रमा कराई ।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री जी का टीका लगाकर उनका स्वागत किया और आपस में भी टीका कर करके आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल बच्चों, छोटे, बड़ों से बड़ी आत्मीयता से मिले। ग्रामवासियों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर ग्रामवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों से मुलाकात के बाद गांव की गलियों से होकर अपने निवास वैदेही सदन की ओर प्रस्थान किया और मार्ग में पड़ने वाले घरों में भी लोगों से मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story