छत्तीसगढ़
ग्रामीणों के साथ भोज के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Nil dhankar
29 May 2023 12:57 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीणों के साथ भोज के लिए पहुंचे है. साथ में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव, क्षेत्र के विधायकगण भी उपस्थित हैं. मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ।
आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था। आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला। आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।
Next Story





