छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटवारी के कामकाज की प्रशंसा में बजवाई ताली

Nilmani Pal
11 May 2022 11:18 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटवारी के कामकाज की प्रशंसा में बजवाई ताली
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरमना में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से पटवारी के कामकाज की जानकारी ली। लोगो ने पटवारी के काम की तारीफ की। मुख्यमन्त्री बघेल ने ताली बजवा कर प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कामो के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग को इलाज़ के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन देते हुए आवेदन देने कहा।

गौरतलब है कि बीते 4 मई से मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है। इस भेंट-मुलाकात अभियान में मुख्यमंत्री आमजनता से सीधे संपर्क साध रहे हैं और संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयित हो भी रही हैं या नहीं। शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन को कितना मिल पा रहा है और जनता अब भी किन समस्याओं से जूझ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री का आज सरमना पहुंचना हुआ। मुख्यमंत्री ने गौठान की स्थिति पर जानकारी ली। वहीं महिलाओं से गौठान में संचालित गतिविधियों को जाना। गौठान से जुड़कर काम कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में जो गोबर खरीदी जा रही है, उससे वे वर्मी कम्पोस्ट के रूप में जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं। खाद बेचकर अब तक समूह को 68 हजार का लाभ हुआ है। वहीं गौठान में ही मुर्गीपालन, बटेर पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें एक लाख 65 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हो चुका है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुर्गीपालन में अब तक सबसे अधिक लाभ हुआ है। प्रतिदिन औसतन 150 नग अंडा की बिक्री 6 रुपये प्रतिनग अंडा के लिहाज से वे करती हैं।

समूह को अब नए अवसर तलाश :

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से उत्पाद बनाने के साथ मुर्गीपालन, बटेर पालन तो कर ही रही हैं। फिनाइल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई भी की जा रही है। इसके अलावा अब समूह नए अवसर भी तलाश रही हैं। इस कड़ी में वे मछलीपालन और सुकर पालन की भी योजना बना रही हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

Next Story