छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज सीतापुर प्रवास पर

Nil dhankar
23 Feb 2024 6:51 AM IST
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज सीतापुर प्रवास पर
x

राजस्थान। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीतापुर में आज तीर्थ नैमिषारण्य दर्शन को आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे उनका नैमिष में दर्शन कार्यक्रम है। लखनऊ से वह कार से नैमिष पहुंचेंगे। सबसे पहले वह मां ललिता देवी मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे उसके बाद चक्रतीर्थ पर जाएंगे। 12.15 बजे से वह लगभग एक घंटे इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के साथ खैराबाद के एक रिजार्ट में मंथन करेंगे। उसके बाद विधानसभा मीटिंग और जन प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक के बाद सवा चार बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे।

जिला सूचना विभाग ने उनके आगमन की पुष्टि की है। प्रशासनिक व कार्यकर्ताओं के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी यूपी के चुनावी रण में उतार दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं।

वे सीतापुर स्थिति नैमिषारण्य में पार्टी की क्लस्टर बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भजन लाल शर्मा शुक्रवार सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वे यहां से सीधे नैमिषारण्य जाएंगे। वहां पूर्वाह्न 11.30 बजे नैमिषारण्य में संतों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे लोकसभा कलस्टर बैठक एवं विधानसभा बैठक में सम्मिलित होंगे।


Next Story