छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल को ’’दास्ताने-ए-आजादी’’ कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण

jantaserishta.com
7 Aug 2023 12:33 AM IST
मुख्यमंत्री बघेल को ’’दास्ताने-ए-आजादी’’ कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
x
छग
रायपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सन्मति वेलफेयर सोसायटी जवाहरनगर रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से श्रीमती दुर्गा देवी शिक्षण समिति, सन्मति एवं पार्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 08 अगस्त को आयोजित ’’दास्ताने-ए-आजादी’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के आडिटोरियम रायपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. राकेश गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, मुकेश शाह, विजय चोपड़ा तथा आवेश तिवारी आदि शामिल थे।







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story