छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Nil dhankar
21 Oct 2022 2:22 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को गर्व है।
स्वयं की जान की परवाह किए बिना देश और समाज की रक्षा के प्रति हमारे वीर जवान सदैव दृढ़ संकल्पित रहते हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 21, 2022
आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मैं पुलिस या विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारजनों को सादर प्रणाम करता हूँ।
Next Story





