छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 5 मितानिनों को किया सम्मानित
Nil dhankar
2 May 2023 1:14 PM IST

x
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी मौजूद हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, मितानिनों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने गजमाला से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को किया सम्मानित। वही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया।
Next Story





