छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान बिलासपुर पहुंचे
Nil dhankar
2 July 2023 3:32 PM IST

x
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आज दोपहर बिलासा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता पहली बार बिलासपुर पहुंचे हैं। यहां से वे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो गए, जहां उनकी चुनावी सभा होने वाली है। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रियंका शुक्ला, सलीम काजी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





