छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुमुख सिंह होरा व राजकमल का हाल चाल पूछा

Admin2
11 April 2021 6:20 AM GMT
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुमुख सिंह होरा व राजकमल का हाल चाल पूछा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल तथा विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने देर रात दूरभाष पर गुरुमुखसिंह होरा और राजकमल सिंघानिया का स्वास्थ्य समाचार लिया। ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले दस दिनों से पूर्व विधायक गुरुमुखसिंह होरा जहां होम आइसोलेशन में है, वहीँ पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया रामकृष्ण केयर के आईसीयू में भर्ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने देर रात दूरभाष पर संपर्क कर दोनों का कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Next Story