छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी आज जांजगीर-चाम्पा दौरे पर

Nil dhankar
6 Aug 2022 6:38 AM IST
मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी आज जांजगीर-चाम्पा दौरे पर
x

जांजगीर-चाम्पा। मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ 6 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला सत्कार अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार दिनाँक 06.08.2022 को प्रातः 06.30 बजे चकरभाटा (बिलासपुर) से रायगढ़ सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 09.00 बजे रायगढ़ पहुंचेगे तथा 11.05 बजे रायगढ़ से जांजगीर सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे जांजगीर पहुंचेगे तथा वे 12.20 बजे से दोपहर 13.00 बजे तक सदस्य अधिवक्ता संघ के साथ बैठक करेंगे तथा जिला न्यायालय भवन का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 13.05 बजे से 13.45 तक शासकीय उच्च विश्राम भवन, जांजगीर में लंच करेंगे। दोपहर 14.00 बजे से 14.30 तक न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, दोपहर 14.35 बजे जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story