छत्तीसगढ़

गौठानों में संचालित गतिविधियों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Nilmani Pal
8 Sep 2022 11:46 AM GMT
गौठानों में संचालित गतिविधियों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निरीक्षण
x

नारायणपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार धु्रव ने आज नारायणपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के गोठानों एवं वहा संचालित गतिविधियों को निरीक्षण किया। नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाटपाल, बेनूर,कोलियरी एवं दंडवन गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर उन्होने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने इन गौठानों में संचालित गतिविधियों को नियमानुसार संचालित किये जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार धु्रव ने स्व सहायता समूह की महिलाओ हेतु मुर्गी पालन, मछली पालन, बाड़ी विकास के अतिरिक्त अन्य आजीविका वर्धन से जुड़े कार्य को गंभीरता से सुचारू रूप से कराने के लिए कहा है। इस दौरान गौठान में क्षतिग्रस्त कार्य को तत्काल मरमत करने तथा अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सचिवों को दिए हैं। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया है।

Next Story