छत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे

jantaserishta.com
7 Oct 2026 9:30 AM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे
x
रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आना था। उनके दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।
अब निर्वाचन आयोग की ओर से नई तारीख मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लेटर संबंधित विभागों को भेजकर दौरा स्थगित होने की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि आयोग ने अपरिहार्य कारणों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित किया है।
ज्ञानेश कुमार के दौरे के दौरान उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया था। उनके लिए जरूरी प्रोटोकॉल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रायपुर कलेक्टर, पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक, सुरक्षा अधिकारी, सीआईएसएफ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई थी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र में कहा है कि, संशोधित कार्यक्रम की तारीख की जानकारी निर्वाचन आयोग से मिलने के बाद अलग से दी जाएगी। यानी फिलहाल ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ आने की नई तारीख तय नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story