छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सिर फुटव्वल, इस्तीफे का दौर शुरू

jantaserishta.com
27 Jan 2025 6:27 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सिर फुटव्वल, इस्तीफे का दौर शुरू
x
सांकेतिक तस्वीर
पेंड्रा: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ टिकट वितरण से नाराज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में टिकट वितरण से नाराज पेंड्रा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर पटेल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं, अंबिकापुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पार्षद विजय सोनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही कई कांग्रेसी नेता भी भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा में शामिल होने के बाद अब पार्टी ने 10 पार्षदों के नाम को होल्ड कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई नेताओं को पार्षद प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story