छत्तीसगढ़

मुर्गी चोरी: समूह की महिलाओं ने की थाने में शिकायत

Nil dhankar
14 May 2022 2:30 PM IST
मुर्गी चोरी: समूह की महिलाओं ने की थाने में शिकायत
x

सांकेतिक तस्वीर 

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम चपदा में गौठान से मुर्गी चोरी हो गई। शिव शक्ति समूह की महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिलाओं ने बताया कि ग्राम चपदा गौठान में मुर्गी पालन एवं मशरूम खेती का व्यवसाय कर रहे हैं। मशरूम व मुर्गी का अलग अलग शेड बना हुआ है। मुर्गियों की दिन में देखभाल करके शाम को ताला लगाकर घर चले जाते हैं। रोज की तरह शाम को ताला लगाकर घर चले गये थे। सुबह देखने गये तो मुर्गी वाले शेड का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर 45 नग, छोटी-बड़ी काली, सफेद, लाल रंग की मुर्गी चोरी कर ले गए।

नीचे और भी खबरें पढ़े....

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। सुश्री उइके ने कहा है कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरूजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, मैं इसके लिए उन्हें भी बधाई देती हूं। वहीं जो विद्यार्थी असफल हुए हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए और सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

Next Story