छत्तीसगढ़

बिलाल नगर में चिकन दुकान संचालक से मारपीट, FIR दर्ज

Shantanu Roy
18 Jan 2026 7:38 PM IST
बिलाल नगर में चिकन दुकान संचालक से मारपीट, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के बिलाल नगर गरीब नवाज चौक में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। बिलाल नगर निवासी एक चिकन दुकान संचालक ने चार युवकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला किया, जिससे उसे सिर, पीठ, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार वह बिलाल नगर गरीब नवाज चौक में रहता है और उसी क्षेत्र में उसकी चिकन की दुकान है। 17 अक्टूबर 2025 को रात करीब 8.30 बजे मोहम्मद काशिम नामक युवक गरीब नवाज चौक के पास बैठा हुआ था। पीड़ित ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। इस पर मोहम्मद काशिम भड़क गया और “तू कौन होता है मुझे यहां से जाने को बोलने वाला” कहते हुए वाद-विवाद करने लगा।

आरोप है कि विवाद के दौरान मोहम्मद काशिम ने धमकी दी कि “तू मेरे मोहल्ले में आ, तब तुझे बताता हूं” और वहां से चला गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद मोहम्मद काशिम अपने साथियों मोहम्मद रहमान, जुनैद खान और प्रांजल शर्मा के साथ वापस लौटा। चारों ने मिलकर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, वहीं मोहम्मद काशिम ने अपने हाथ में रखी किसी वस्तु से भी हमला किया। इस मारपीट में पीड़ित के सिर, पीठ, बाएं हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं और खून भी निकला है। घटना के दौरान इलाके में मौजूद लीसा फातिमा, रेशमा परवीन, हादि खान और आदिल खान ने पूरी घटना देखी और बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएंगे और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक-चौराहों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Tagsरायपुर न्यूजबिलाल नगरगरीब नवाज चौकमारपीट मामलाचिकन दुकान संचालकमोहम्मद काशिमजान से मारने की धमकीगाली गलौचहाथ मुक्का मारपीटसिर में चोटखून बहनाथाना शिकायतचार आरोपीमोहम्मद रहमानजुनैद खानप्रांजल शर्माप्रत्यक्षदर्शीपुलिस जांचअपराध समाचाररायपुर ब्रेकिंगRaipur NewsBilal NagarGarib Nawaz Chowkassault casechicken shop ownerMohammad Qasimthreat to killabusefist fighthead injurybleedingpolice complaintfour accusedMohammad RehmanJunaid KhanPranjal Sharmaeyewitnesspolice investigationcrime newsRaipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story