छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम भूपेश बघेल ने फोन कर दी बधाई
Deepa Sahu
9 Nov 2021 12:00 AM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज़
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है।
Next Story





