छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा की मौत

Nil dhankar
12 Nov 2021 3:41 PM IST
छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा की मौत
x

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजकीय पशु वनभैसों पर संकट की बादल मंडरा रही है। लगातार इन वनभैसों की संख्या घट रही है जो पूरे प्रदेश के लिऐ चिंता का विषय है। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उदंती अभ्यारण में फिर एक राजकीय पशु वनभैंसा की मौत होने की बड़ी जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार उदंती अभ्यारण बाड़े के भीतर रखे राजकीय पशु एक नर वनभैंसा का अचानक मौत हो गई और मौत की जानकारी लगते ही वनविभाग में हड़कंप मची हुई है और वनभैसा की मौत की खबर लगते ही विभाग के आला अफसर उदंती अभ्यारण पहुंच चुके हैं।


Next Story