छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर: पुरानिक लाल कुंजाम
Shantanu Roy
27 Dec 2025 11:16 PM IST

x
छग
Mohla. मोहला। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही धान खरीदी व्यवस्था आज ज़मीनी स्तर पर सफल होती दिखाई दे रही है। इसकी मिसाल हैं किसान पुरानिक लाल कुंजाम। किसान पुरानिक लाल कुंजाम, विकास खंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम आमाटोला के निवासी हैं। उनके पास कुल 16 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे वर्षों से मेहनतपूर्वक खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने धान का विक्रय धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में किया। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई टोकन प्रणाली के अंतर्गत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुनकर टोकन कटवा सकते हैं। इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए कुंजाम ने समय पर टोकन कटवाया।
उन्हें 300 कट्टा धान विक्रय का टोकन प्राप्त हुआ। तय तिथि पर बिना किसी अव्यवस्था, भीड़ या परेशानी के उनका धान उपार्जन केंद्र में खरीदा गया। किसान पुरानिक लाल कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थित संचालन प्रणाली, कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार, त्वरित तौल और पारदर्शी प्रक्रिया की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि अब किसानों को लंबी कतारों में खड़े होने या अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के बारे में सकारात्मक सोच रखती है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समय पर भुगतान और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। आज छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थिरता और सम्मान लाने वाली योजना बन चुकी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





