छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय तीरंदाज की मौत, सड़क हादसे का हुआ शिकार

Admin2
4 Jun 2021 8:16 PM IST
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय तीरंदाज की मौत, सड़क हादसे का हुआ शिकार
x
BREAKING

रायपुर। तीरंदाजी में सर्वोच्च सम्मान 'प्रवीणचंद भंजदेव' पुरूस्कार पाने वाले टेकलाल पूर्रे की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। 44 वर्षीय टेकलाल पुर्रे बिलासपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में उड़ीसा सुंदरगढ़ के साई सेंटर में बतौर कोच के पद में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक दो जून को टेकलाल पुर्रे अपनी वाहन से कहीं निकले हुये थे। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उड़ीसा के अस्पताल में ले जाया जा रहा था, तभी उनकी मौत हो गयी। उनके निधन की खबर के बाद छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों में शोक की लहर है।

Next Story