छत्तीसगढ़

Brijmohan Agrawal: सर्वाधिक लीड से जीते नेताओं में छग के जननेता बृजमोहन भी

Nilmani Pal
5 Jun 2024 5:51 AM GMT
Brijmohan Agrawal: सर्वाधिक लीड से जीते नेताओं में छग के जननेता बृजमोहन भी
x

Top Ten देश में सर्वाधिक वोटों से चुनाव जीतने वाले नेताओं में शुमार वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर raipur news। प्रदेश के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में सर्वाधिक और देश के चुने जाने वाले सांसदों के टॉपटेन की सूची में शामिल है। उनके चाणक्य नीति के भाजपा के सभी राजनेता प्रशंसक है। उन्होंनें कई विषम परिस्थितियों में पार्टी को उपचुनाव और लोकसभा -विधानसभा चुनाव में जहां -जहां जिम्मेदारी मिली जीत दिला कर भाजपा की साख को बनाए रखा है। शिक्षा मंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल मतणगना स्थल सेजबहार जाने से पहले अपने बंगले से निकलकर जनता से रिश्ता दफ्तर पहुंचे। वहां उनका प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता और राजनीतिक जाकिर घुरसेना ने गुलदस्ता देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। वे जनता से रिश्ता की टीम से भी मुलाकात किए।साथ ही बीजेपी केंद्रीय कार्यालय जाने से पहले प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता के माता श्रीमति रानी फरिश्ता से आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल देश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले नेताओं की टॉप टेन की सूची अपना नाम दर्ज करा लिए है।

chhattisgarh news निश्चित तौर यह रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गर्व का विषय है। वे पिछले 8 बार से रायपुर दक्षिण विधानसभा Raipur South Assembly Constituency का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। आम जनता के सुख-दु:ख में हमेशा खड़े रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल होने के बाद भी पिछला चुनाव 67 हजार मतों से जीते थे। आम जनता के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल की लोकप्रियता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रायपुर लोकसभा से टिकट दी। जिसमें भी उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उनके राजनीतिक जीवन के अनुभव को देखते हुए इस बार छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।

वे अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे हैं। इस बार रायपुर की जनता उन्हें ऐतिहासिक वोटों से जीताकर टॉपटेन में शामिल किया है। उनके राजनीतिक सूझबूझ और अनुभव का लाभ केंद्र में बनने वाले मोदी सरकार भी उठाने वाली है। सभी वर्गों में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते है। उन्हें सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि सभी नेता और सभी समाज के लोग दिल से पसंद करते है। जनता से रिश्ता परिवार ने नए राजनीतिक सफर की शुरूआत के लिए अग्रिम बधाई दी है।

लोकसभा के 543 सीटों में 10 सबसे बड़ी जीत, क्रम अनुसार -

1. इंदौर - शंकर लालवानी (मध्यप्रदेश, भाजपा)

2. धुबरी - रकी बुल हुसैन (असम, कॉंग्रेस)

3. विदिशा - शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश, भाजपा)

4. नवसारी - सी आर पाटिल (गुजरात , भाजपा)

5. गांधी नगर - अमित शाह (गुजरात, भाजपा)

6. डाइमंड हार्बर - अभिषेक बैनर्जी (पश्चिम बंगाल, त्रिमूल कॉंग्रेस)

7. त्रिपुरा - विपलव देब (त्रिपुरा, भाजपा)

8. वडोदरा - डॉ हेमंग जोशी (गुजरात, भाजपा)

9. रायपुर - बृजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़, भाजपा)

10. गौतम बुद्ध नगर - डॉ महेश शर्मा (उत्तर प्रदेश, भाजपा)




Next Story