छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का दारूबाज पटवारी, नशे में था टुन्न पहुंच गया कार्यालय, फिर...
jantaserishta.com
16 March 2024 12:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक पटवारी नशे की हालत में कार्यालय पहुंचा। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शराबी पटवारी का घेराव किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरह से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटवारी का घेराव किया है।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी तरह के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने पटवारी पर रिश्वत मांगने और काम न करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला सूरजपुर के ओडगी ब्लॉक के बिहारपुर इलाके का है। जहां शराब के नशे में पटवारी कार्यालय पहुंचा। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने पटवारी को घेराव कर दिया। जिसके बाद शराबी पटवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





