छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बड़ी एनालॉग पनीर फैक्ट्री पर छापा, सील

jantaserishta.com
17 Aug 2026 11:11 AM IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी एनालॉग पनीर फैक्ट्री पर छापा, सील
x
कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई.
रायपुर: महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड में संचालित वैद्या फ़ूड प्रोडक्ट में छापे मारी की। यह फैक्ट्री लगभग 3 एकड़ में फैली है।
यह छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी है। एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को बड़ी मात्रा में हजारों किलो तैयार नकली पनीर मिला है। सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग के जिले के अधिकारियों की कार्य शैली पर लंबे समय से साल उठ रहे थे। इस कारण डीओ और एफ‌एस‌ओ को छापेमारी की सूचना आखिर में दी गई। इस कार्रवाई से प्रदेश में नक़ली पनीर बनाने वाले और एमपी से पनीर मंगवा कर प्रदेश और ओडीशा भेजने वालों की कमर टूट गई है। एनालॉग पनीर फैक्ट्री में छापाएनालॉग पनीर फैक्ट्री में छापा
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story