छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल...हाई कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

jantaserishta.com
27 Aug 2026 8:20 AM IST
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल...हाई कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में स्थापित ओपन जेल के संचालन को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि जेल में आवश्यक स्टाफ, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर इसे अधिसूचित नियमों के अनुरूप कार्यशील बनाया जाए।
जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक को अक्टूबर 2026 में नया शपथपत्र पेश कर प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के 13 जुलाई के आदेश के बाद 14 जुलाई 2026 को ग्राम पथर्रा में ओपन जेल की औपचारिक स्थापना की। इसके बाद 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ ओपन जेल संचालन एवं प्रबंधन नियम, 2026 तय किए गए। इन नियमों में कैदियों की पात्रता, चयन, स्थानांतरण, समिति गठन, अवकाश, पैरोल, आर्थिक गतिविधियों और प्रबंधन की व्यवस्था शामिल है। सरकार ने ओपन जेल के लिए 48 पदों के सृजन और सीधी भर्ती की अनुमति का प्रस्ताव भेजा है। जेल अधीक्षक प्रभारी और अन्य स्टाफ की नियुक्ति के प्रस्ताव भी शासन के विचाराधीन हैं। कोर्ट ने इन प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
ओपन जेल का उद्देश्य केवल कैदियों को रखने के बजाय उनका पुनर्वास, आत्मनिर्भरता और समाज में पुनर्स्थापन करना है। इसके लिए कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आईटीआई और रोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के साथ कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया गया है। रिहाई के बाद स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा देने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ भी एमओयू किया गया है।
जेल विभाग ने बाहरी सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक कंपनी तैनात करने की मांग की है। पुलिस मुख्यालय ने पहले माओवादी हिंसा प्रभावित जिलों में तैनाती और कानून-व्यवस्था में बल की व्यस्तता के कारण कंपनी उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद जेल विभाग ने 14 जुलाई, पांच अगस्त और 14 अगस्त को फिर से सीएएफ कंपनी तैनात करने का अनुरोध किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story