छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कभी मंदी नहीं आई : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
1 May 2023 9:08 AM GMT
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कभी मंदी नहीं आई : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 'श्रमेव जयते' के नारे के साथ श्रम तिहार पर प्रदेश के किसानों और श्रमवीरों को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खनन, कृषि, निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों का हमेशा सम्मान किया है। पिछले 4 सालों में हमारी सरकार ने मजदूरों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हमारी सरकार मजदूरों के खाते में सीधे पैसे डाल रही है, चाहे नोनी सशक्तिकरण योजना हो या अन्य योजनाएं। लॉकडाउन के समय में भी छत्तीसगढ़ के मजदूरों को काम मिला है छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कभी मंदी नहीं आई।

पिछले 4 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए 13 नई योजनाएं संचालित की गई हैं और योजना के अंतर्गत एक सौ 72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। श्रमिकों के हितों एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा। श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 07713505050 पर कॉल करके श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story