
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सक्षम मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे की 2030 तक क्षमता विस्तार और संचालन क्षमता दोगुनी करने की महत्वाकांक्षी योजना में रायपुर रेलवे जंक्शन का शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह निर्णय प्रदेश को विकास के नए पायदान पर ले जाने वाला साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर रेलवे जंक्शन के टर्मिनल विस्तार, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म निर्माण और आधुनिक परिचालन अवसंरचना के विकास से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। इससे न केवल लंबी दूरी और स्थानीय यात्राओं में सहूलियत बढ़ेगी, बल्कि ट्रेनों के परिचालन में भी गति और दक्षता आएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेलवे अवसंरचना आज की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रायपुर जंक्शन का विस्तार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे उद्योग, व्यापार, खनिज परिवहन और कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी। रेलवे नेटवर्क के सशक्त होने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को देश के प्रमुख महानगरों और औद्योगिक केंद्रों से और बेहतर ढंग से जोड़ेगी। इससे प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस दूरदर्शी निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में रेलवे विकास की यह योजना छत्तीसगढ़ को प्रगति के नए शिखर तक पहुंचाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





