छत्तीसगढ़

NCRB के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं : रेखा शर्मा

Nil dhankar
24 March 2023 2:10 PM IST
NCRB के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं : रेखा शर्मा
x

बिलासपुर। छग की न्यायधानी बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बहुत कम जागरूक हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में जैसे महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी महिलाएं अन्याय भोग रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, NCRB के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ की स्थिति ठीक नहीं है। सबसे ज्यादा महिला अत्याचार की शिकायत यूपी और दिल्ली से आती है तो वहीं, छत्तीसगढ़ में टारगेट बनाकर बच्चियों की शादी कराई जा रही है। टारगेट पूरा करने के चक्कर में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आवास की मांग को लेकर महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ में भी न्याय नहीं किया गया। आवास नहीं होने से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित होतीं हैं।


Next Story