छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के BSP विधायक ने दिया बड़ा बयान

Nil dhankar
23 April 2023 5:37 PM IST
छत्तीसगढ़ के BSP विधायक ने दिया बड़ा बयान
x

बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, आगामी 2023 आमचुनाव में हम छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बगैर प्रदेश में सरकार नहीं बन सकेगी।

विधायक केशव प्रसाद ने जेसीसीजे पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी जी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जेसीसीजे नेतृत्व विहीन हो चुकी है। 50 से अधिक सीटों पर जीत का नीला झंडा लहराएंगे। बसपा आलाकमान से चुनाव लड़ने और पार्टी उम्मीदवारों के सर्वे करने की अनुमति मिली है।


Next Story