छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बैंक कर RBI ने कसा शिकंजा

Nil dhankar
16 Nov 2022 10:39 AM IST
छत्तीसगढ़ के बैंक कर RBI ने कसा शिकंजा
x

रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों का उल्लंघन करने पर कई बड़े बैंकों पर जुर्माना लगा रही है। इसी कड़ी में RBI ने प्रदेश के अंबिकापुर जिले में स्थित एक बैंक पर जुर्माना लगाया है। RBI ने छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, RBI ने अंबिकापुर के रेणुका नागरिक सहकारी बैंक पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना RBI ने निर्देशों के उल्लंघन करने को लेकर लगाया है। साथ ही आगे से सभी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा RBI ने मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत झारखंड, महाराष्ट्र के बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है।

Next Story