छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का श्री राम भजन रिलीज, देखें वीडियो

Nil dhankar
28 March 2023 5:56 PM IST
छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे का श्री राम भजन रिलीज, देखें वीडियो
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे वैसे तो अक्सर अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीतों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी श्रीराम भजन “मेरे मन में हैं राम” रिलीज किया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत में बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार नितिन दुबे जी ने न सिर्फ गायन किया है बल्कि संगीत भी दिया है और साथ ही साथ स्क्रिप्ट राइटिंग और जबरजस्त अभिनय भी किया है। ये राम भजन रामनवमीं के अवसर पर “नितिन दुबे ऑफीशियल यूट्यूब चैनल” पर रिलिज़ किया गया है और रिलीज होते ही हर कोई इस भजन को बार-बार सुन रहा है।

छत्तीसगढ़ की जानी मानी गायिका शर्मिला बिस्वास न सिर्फ एक अच्छी गायिका हैं बल्कि एक बहुत अच्छी अभिनेत्री भी हैं उन्होंने कई सुपरहिट गीत में गायकी के साथ साथ अभिनय भी किया है और इस बार वो राम भजन में एक अलग लुक में नज़र आ रही हैं और उन्होंने जबरजस्त अभिनय किया है। नितिन दुबे जी के साथ उनके गीतों को सफलता का पर्याय माना जाता हैं और इनकी सिंगिंग-एक्टिंग जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। इस गीत में शर्मिला बिस्वास ने कॉस्ट्यूम डिजाइन और मेकअप का डिपार्टमेंट भी सम्हाला है उनके डिजाइन किए गए लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।


Next Story