
x
छग
Dhamtari. धमतरी। भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के युवाओं का जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 जनवरी 2026 से इंडोर स्टेडियम, धमतरी में शुरू हुई यह भर्ती रैली 24 जनवरी 2026 तक चलेगी। अब तक चले 10 दिनों में प्रदेश के सभी 33 जिलों से हजारों युवा सेना में शामिल होने के सपने को साकार करने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार 19 जनवरी को धमतरी और बेमेतरा जिलों के युवाओं ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया। इस दिन के लिए कुल 746 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 635 उम्मीदवार भर्ती स्थल पर उपस्थित हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच युवाओं ने दौड़ परीक्षा में अपना दमखम दिखाया, जिसमें 409 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया।
अब तक 5,749 अभ्यर्थी हो चुके शामिल
सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के अग्निवीर जीडी ट्रेड के कुल 5,749 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं। इनमें से 3,989 युवाओं ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह तड़के से ही इंडोर स्टेडियम के बाहर युवाओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई युवा अपने परिवार के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचे हैं, जहां माता-पिता और परिजन भी युवाओं का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
आगामी दिनों का कार्यक्रम
सेना भर्ती कार्यालय ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के अग्निवीर लिपिक, अग्निवीर तकनीकी तथा ट्रेडमेन (आठवीं पास) अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेंगे। वहीं 21 जनवरी को ट्रेडमेन (दसवीं पास) अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाई है, उन्हें 21 और 22 जनवरी 2026 को सुबह 5:30 बजे अनिवार्य रूप से भर्ती स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने सभी निर्धारित दस्तावेज साथ लाने होंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि में मेडिकल जांच न कराने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
व्यवस्थित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
जिला प्रशासन धमतरी और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती रैली को पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन और सेना अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होती है। किसी भी प्रकार के दलाल, एजेंट या अनाधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़े युवाओं का उत्साह यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ के युवा आज भी देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना की वर्दी पहनने का जुनून और राष्ट्र के प्रति समर्पण इन युवाओं के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





