छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक को मारी गोली, लॉकडाउन के दौरान बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

Admin2
28 April 2021 2:08 PM IST
छत्तीसगढ़: युवक को मारी गोली, लॉकडाउन के दौरान बड़ी वारदात से मचा हड़कंप
x
जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधीनगर के भगवानपुर इलाके में हुई वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर जब लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में युवक के पेट और हथेली में गंभीर चोट आई है। अभी तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story