छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शारीरिक शोषण कर शादी करने से मुकरा युवक, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार

Rounak Dey
20 Aug 2021 9:24 PM IST
छत्तीसगढ़: शारीरिक शोषण कर शादी करने से मुकरा युवक, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार लाल खदान निवासी आरोपी राजा गोड़ से दो वर्ष पहले पीड़िता की पहचान हुई थी,जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग स्थापित हुआ। इसी बीच पीड़िता की शादी कही और हो गई लेकिन आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वापस बुला लिया और शारीरिक शोषण किया। फिर युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

Next Story