छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक ने किया 7 साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर

Rounak Dey
26 Aug 2021 5:06 PM IST
छत्तीसगढ़: युवक ने किया 7 साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर
x
बड़ी खबर

पखांजूर। देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं से अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बल्कि ऐसे मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र पखांजूर से सामने आया है, जहां 7 साल की बच्ची से रेप हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मामला पखांजुर थाना क्षेत्र का है। इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है। पीड़िता को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story