छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक खौलते हुए तेल में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
14 Jan 2022 1:04 PM GMT
छत्तीसगढ़: युवक खौलते हुए तेल में गिरा, हुई दर्दनाक मौत
x
पढ़े पूरी खबर

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से खबर सामने आ रही है, यहाँ एक युवक खौलते हुए तेल में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया गया कि घर में बैठकर वह नड्‌डा-पापड़ छान रहा था। अचानक वो गरम तेल में गिर गया था। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बरेला निवासी संतोष गुप्ता इलाके में घूम-घूमकर नड्‌डा-पापड़ बेचता था। वह घर पर ही नड्‌डा-पापड़ पहले तल लेता था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में जाकर उसे बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर की छत पर नड्‌डा और पापड़ तल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

जब पता चला कि वह काफी देर तक छत से वापस ही नहीं लौटा था। इसी के चलते उसके परिजन छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वह खौलते हुए तेल में गिर चुका था। उसके शरीर में तेल लगा हुआ था। वही बुरी तरह झुलस गया था। ये देखकर उसके परिजन भी हैरान रह गए। घटना के बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर वो खौलते हुए तेल में कैसे गिरा।

Next Story