छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्कूल में युवक की मौत, पुताई के आया करंट की चपेट में

Nilmani Pal
5 Sept 2021 2:32 PM IST
छत्तीसगढ़: स्कूल में युवक की मौत, पुताई के आया करंट की चपेट में
x

DEMO PIC 

ब्रेकिंग

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना सरबकम्बो में स्कूल की पुताई कर रहा एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए बगीचा के जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि मृतक शासकीय स्कूल की रंगाई पुताई कर रहा था. उसी दौरान 11 हजार वोल्टेज वाली विद्युत लाईंन से वह टकरा गया और झटका खाकर सीधे जमीन में जा गिरा। उसे आनन-फानन में कुनकुरी अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम गिरधर उम्र तकरीबन 22 वर्ष बताया जा रहा है।


Next Story