छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में नौजवान की मौत, एक की हालत नाजुक

Nil dhankar
2 Nov 2021 12:36 PM IST
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में नौजवान की मौत, एक की हालत नाजुक
x
छत्तीसगढ़

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र के चराई डाँड़ में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। मृतक युवक का नाम नितेश पन्ना निवासी कुनकुरी गिना बहार बताया जा रहा है जबकि घायल युवक कुनकुरी के कोमडो का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक बाईक सवार 2 लोग कोमडो लौट रहे थे, तभी चराई डाँड़ अटल चौक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को आनन-फानन में दुलदुला हॉस्पिटल लाया गया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक का इलाज चक रहा है। दोनो कुनकुरी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

Next Story