छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Shantanu Roy
25 Sept 2021 10:24 PM IST
छत्तीसगढ़: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में दहशत का माहौल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खैरागढ़। गहिराटोला में खेत में दवाई छिडक़ाव कर घर लौट रहे युवक की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में दवाई का छिडक़ाव कर लौट रहे युवक हेमू वर्मा पिता जगत वर्मा 35 वर्ष संकरी गली से लौट रहा था।

गली से सटे मुंशी पटेल की बाड़ी में लगाए गए बिजली तार के संपर्क में आने से हेमू की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पंचनामा कर शव को स्थानीय सिविल अस्पताल भिजवाया। जो पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। झटका तार में करंट होने को लेकर पुलिस जांच कर रही हैं।

Next Story