छत्तीसगढ़: तालाब में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को निकाला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। एसडीआरएफ की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज तालाब में बीती रात को डूबे युवक के शव को 5 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह करीब 4.30 बजे बाहर निकाला गया। मृतक युवक मूलत: देवरी जिला गोंदिया महाराष्ट्र का रहने वाला था। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित कंपनी में काम करता था। भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि मृतक प्रवीण तुली अपने भाई एवं दोस्तों के साथ कल रात को हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित तालाब में नहाने गया हुआ था। नहाते समय दलदल में फंस गया था। जिस पर उसके भाई एवं साथियों ने बचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अन्य लोगों को जानकारी होने पर उन लोगों के द्वारा भी युवक की खोज की गई, परंतु उसे तालाब से बाहर नहीं निकाल पाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





