छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक ने ससुराल जाकर कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली शव

jantaserishta.com
1 Jan 2022 7:50 PM IST
छत्तीसगढ़: युवक ने ससुराल जाकर कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली शव
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपने ससुराल जाकर खुदकुशी कर ली है। करीब 4 दिन पहले ही वह कोरबा से अपने ससुराल जांजगीर आया था। रात को वो अपने बच्चों और बीवी के साथ सोया था। अगले दिन शनिवार को उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। युवक ने क्यों सुसाइड किया, इस बात का पुलिस पता लगा रही है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा का बरपाली निवासी पुष्पेंद्र यादव(35) 4 दिन पहले ही अपने सुसराल मिसदा आया था। उसकी पत्नी सीमा की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उसका इलाज नवागढ़ इलाके के ही किसी अस्पताल में चल रहा था।
वह सीमा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत था। पुष्पेंद्र सीमा को वापस घर ले जाना चाहता था। मगर उसकी सास छठ बाई अपनी बेटी को भेजने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दामाद और सास में विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
बताया गया कि विवाद के बाद पुष्पेंद्र अपनी पत्नी सीमा और 2 बच्चों के साथ सो गया था। सुबह 6 बजे उठकर सीमा काम करने चले गई थी। पता चला है कि जैसे ही वह काम करने चले गई। पुष्पेंद्र ने उसी दौरान कमरे में फांसी लगा ली। सीमा जब कमरे में आई तो वह भी दंग रह गई। पुष्पेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story