छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जिला अस्पताल के गार्डन में युवक ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

Admin2
20 March 2021 10:27 AM IST
छत्तीसगढ़: जिला अस्पताल के गार्डन में युवक ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
x
पुलिस मौके पर

छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के कोतवाली थाना इलाके के नेहरु गार्डन में फंदे पर लटकी एक युवक की लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. दरअसल, जिला अस्पताल स्थित नेहरू गार्डन में स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक अज्ञात युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्ती की कोशिश कर रही है.

Next Story