छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 55 हजार नगदी के साथ सट्टा-पट्टी लिखते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मारा छापा

Admin2
18 March 2021 5:39 PM IST
छत्तीसगढ़: 55 हजार नगदी के साथ सट्टा-पट्टी लिखते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मारा छापा
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले से सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के पास से नगदी 55,200 रूपए भी जब्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग रोड बेमेतरा के पास मे रहने वाले प्रकाश सलूजा आम जगह पर अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा–पट्टी लिख रहा है। सूचना पर एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना बेमेतरा स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड मारी। पुलिस ने आरोपी को हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते रंगेहाथों पकड़ा। आरोपी प्रकाश सलूजा उम्र 48 साल साकिन दुर्ग रोड बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 55,200 रुपए और सट्टा-पट्टी जब्त कर जुआ एक्ट तथा साथ ही पृथक की धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

Next Story