छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

Rounak Dey
6 May 2021 5:55 PM IST
छत्तीसगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर चाम्पा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। 5 मई को प्रार्थी मोतीलाल साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग भतीजी से ग्राम पिरदा के प्रहलाद मनहर उम्र 18 साल 3 माह ने दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2021 धारा 342,376कख,506 भादवि 4,5ड,6 पोस्को एक्ट के तहत पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ग्राम पिरदा रवाना हुई। आरोपी को ग्राम पिरदा में पतासाजी कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर 6 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Next Story