छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
21 Sept 2021 8:44 PM IST
छत्तीसगढ़: अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बलौदाबाजार। पलारी पुलिस ने ग्राम ओड़ान में अंग्रेजी एवं महुआ शराब परिवहन करते बाईक सहित 28.6 लीटर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिला कि ओड़ान के नन्दकुमार जायसवाल अपनी मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब रखकर रोज की भांति तस्करी करते रोहांसी से ओड़ान की ओर आने वाला है।

सूचना से पुलिस अधीक्षक कल्याण ऐलसेला एवं अति. पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह को जानकारी देकर तत्काल निरी. सी.आर. चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी, प्रआर विनोद बांधे, आरक्षक देवेन्द्र पुरैना, दिलीप यादव, तुलेश्वर डडसेना, नरसिंग टंडन के मुखबिर के बताए स्थान तिरिथ के मकान के पास ग्राम ओड़ान में घेराबंदी कर आरोपी नन्दकुमार जायसवाल (26) ओड़ान, थाना पलारी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब व 20 पाव देशी मसाला सहित 28.6 लीटर कीमती 4700/- रू. एवं मोटर सायकल कीमती 30 हजार रूपये को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आब. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Next Story