छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
23 Sept 2021 10:27 PM IST
छत्तीसगढ़: गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से भारी मात्रा में बोरा में भरकर रखा गाँजा बरामद कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बनेया निवासी 28 वर्षीय लालजीत चौहान उर्फ टोलु आ जुगेश्वर चौहान गाँजा बेचने की फिराक में घूम-घूमकर ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी रूपेश नारंग के नेतृत्व में बनेया जा पहुँची और नाकाबंदी कर युवक की तलाश में जुट गई। इसी दरम्यान बनेया चौक के पास खड़ा बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने जिसे दौड़ाकर पुलिस ने धर-दबोचा। शंका के आधार पर जब युवक के पास रखे बोर की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखा हुआ 6 किलो 230 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गाँजा समेत बाइक एवं युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज करते हुये युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित एएसआई एसआर साहू, शशिप्रभा दास समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Next Story