छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक पर चोरी का आरोप, पेड़ में उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई, चार आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 May 2022 12:00 AM IST
छत्तीसगढ़: युवक पर चोरी का आरोप, पेड़ में उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई, चार आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर: एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पेड़, में उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई करने वाले एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 307 -34 की कार्यवाही की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है ।

एक चोरी के संदेही युवक को पेड़ में उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ सीपत पुलिस ने धारा 307 -34 दर्ज कर लिया है। इस बर्बर घटना के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया था, इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने मध्ययुगीन बर्बरता की याद ताजा कर दी है। जिस तरह से चार लोगों ने युवक की पिटाई की है, उससे लगता है, उनमें कानून का कोई खौफ नहीं है। यह भी पता चला है कि आरोपियों ने अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए पीड़ित पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पर पूरा मामला दबंगई का है। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story