छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर युवक ने युवती के साथ की गलत हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे

Admin2
18 March 2021 10:17 PM IST
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर युवक ने युवती के साथ की गलत हरकत,  पहुंचा सलाखों के पीछे
x
गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। अंबिकापुर के थाना बतौली अंतर्गत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। मामले में बतौली पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बतौली अंतर्गत ग्राम पोकसरी निवासी अमृतलाल कुजूर (29) ने नाबालिग के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई। युवती के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमृतलाल कुजूर के विरुद्ध धारा 458,354 भादवी और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।

Next Story