छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान, कार्यक्रम में महापौर हुई शामिल

Shantanu Roy
28 Oct 2020 1:26 PM GMT
छत्तीसगढ़ : महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान, कार्यक्रम में महापौर हुई शामिल
x
महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के बिरगांव इलाके में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में बिरगांव नगर पालिका महापौर अंबिका यदु और पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू उपस्थित हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता सोनू सेन द्वारा किया गया जिसमें 150 महिला सफाई कर्मचारियों को साडी और सलवार सूट देकर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महापौर ने महिलाओं को और सुदृढ़ बनने की प्रेरणा दी और गरीबी को हटाने और कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपने आस-पास सफाई रखने को कहा।




वही पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू ने महिलाओं के सम्मान में कहा कि आज के समय में लोग ये सोचते है कि महिलाएं कुछ नहीं कर सकती मगर ये सत्य नहीं है क्योंकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है और ये महिलाएं ही हमारे देश का गौरव है। और इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भाजपा कार्यकर्ता और वर्तमान पार्षद सोनू सेन ने ये साबित कर दिया है कि महिलाएं अब तो पुरुषो से भी आगे बढ़ गई है।

Next Story